फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Laborer dies after being hit by Bolero

Sant Kabir Nagar News: बोलेरो की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by Bolero
बोलेरो की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

शादी समारोह में रोड लाइट ढोने का काम करते थे अब्दुल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी चौराहे के पास शुक्रवार रात बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध मजदूर की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर छपिया उर्फ ठोका गांव निवासी 60 वर्षीय अब्दुल मजीद मजदूरी करते थे। शादी समारोह में रोड लाइट ढोते थे। 25 नवंबर को अब्दुल मजीद रोड लाइट ढोने बस्ती गए थे। शुक्रवार रात सवारी गाड़ी से बस्ती से घर के लिए निकले थे।
हाईवे पर भुजैनी के पास सवारी गाड़ी से उतरे और सड़क की पटरी से जा रहे थे। उसी दौरान बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मजदूर को चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर को गंभीर से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि सूचना पर पीड़ित परिजन रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित बेटे मोहम्मद सलीम ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोलेरो को पकड़ लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed