फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Labor Department team freed child laborer

Sant Kabir Nagar News: श्रम विभाग की टीम ने बाल मजदूर को कराया मुक्त

Tue, 11 Jun 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Labor Department team freed child laborer
धनघटा। बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार के अगुवाई में गठित टीम ने महुली और धनघटा क्षेत्र में छापा मारा। नाथनगर स्थित एक जलपान दुकान पर बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। दुकानदार को नोटिस दिया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही क्षेत्र के अन्य दुकानों पर मजदूरी कर रहे नाबालिग को दुकानदारों ने हटा दिया। पूरे दिन हड़कंप रहा।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर चल रही दुकानों पर बालश्रम कराया जा रहा है। पढ़ाई की उम्र में बच्चे मजदूरी करने को विवश है। मुख्य कारण आर्थिक तंगी है। शासन की मंशा के अनुरूप रोकथाम के लिए श्रम विभाग सक्रिय हो गया। मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम नाथनगर में चल रही जलपान की दुकान पर छापा मारा गया। बालश्रम कर रहे एक बच्चे को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही दुकानदार रामाज्ञा को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह टीम मुखलिसपुर और धनघटा क्षेत्र पहुंचकर अभियान चलाया। जगह-जगह दुकानदारों से भविष्य में बाल श्रम कराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। टीम ने बाल श्रम उन्मूलन अभियान की भी जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया बालश्रम के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed