फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Labor department challaned the shop, traders got angry and demonstrated at the collectorate.

Sant Kabir Nagar News: श्रम विभाग ने दुकान का किया चालान, भड़के व्यापारी, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Labor department challaned the shop, traders got angry and demonstrated at the collectorate.
- श्रम विभाग ने दुकान चालान के दौरान व्यापारियों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

- डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को शहर में साप्ताहिक बंदी थी। इधर श्रम विभाग के अधिकारी बंदी का पालन कराने के लिए दुकानों की चेकिंग कर रहे थे। बाईपास स्थित एक दुकान का आधा शटर खुला था। इस पर उन्होंने दुकान का चालान कर दिया। जिससे नाराज व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंच गए और श्रम विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। दूसरी तरफ श्रम विभाग ने व्यापारियों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट व अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।
कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे श्रम परिवर्तन अधिकारी मनोज वर्मा अवैध वसूली के लिए बाईपास के पास आए थे। शुक्रवार बंदी होने के चलते सभी दुकानें बंद थी। कुछ व्यापारी आवासीय दुकानों में कार्य कर रहे थे। उसी समय श्रम परिवर्तन अधिकारी दुकानों का शटर जबरदस्ती उठाकर वीडियो रिकाॅर्डिंग कर कुछ लिखित कार्रवाई करने लगे। विरोध के बाद गलत चालान कर दिए। व्यापारियों को दफ्तर आने के लिए कहे। कार्यालय जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए। उन्होंने व्यापारियों के चालान काे निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी तरफ श्रम परिवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी का निरीक्षण कर रहे थे। फोटो व वीडियो के साथ चालान की कार्रवाई की गई। बाईपास चौराहा स्थित एक प्रोविजन की दुकान के चालान के मामले में 25 से 30 लोग कार्यालय में आ गए। गाली देने लगे व मारपीट की। साथ ही कार्यालय के कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर साक्ष्य मिटा दिया। कार्यालय के अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
वर्जन
व्यापारी आए थे। श्रम परिवर्तन अधिकारी पर आरोप लगा रहे थे। वहीं श्रम परिवर्तन अधिकारी ने भी व्यापारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही अभिलेखों से छेड़छाड़ की बात कही है। मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर को नामित किया गया है। जो जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed