{"_id":"62b0b3b0ae2cf5033703e826","slug":"l-2-hospital-active-khalilabad-news-gkp4410280152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल टू अस्पताल फिर सक्रिय किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल टू अस्पताल फिर सक्रिय किया गया
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में स्थित एमसीएम विंग अस्पताल।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एल टू अस्पताल फिर सक्रिय किया गया
- कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया निर्णय
- जिले में कोरोना के तीन मरीज सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एमसीएच विंग में एलटू अस्पताल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। 25 दिन पूर्व ही एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल को बंद किया गया था। वहीं कोरोना के अस्पताल के लिए नए भवन का निर्माण चल रहा है और दो माह में भवन पूरा होगा। जिले में कोरोना के तीन सक्रिय मरीज हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम इनसे संपर्क में है।
देश में लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामले को देखते हुए एमसीएच विंग के कोविड एलटू अस्पताल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। वहां पर तैनात कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन आदि की सप्लाई की जांच भी की गई है। शनिवार को एमसीएच विंग में मॉक ड्रिल की गई।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में तीन मरीज मिले हैं। जिसकी वजह से सतर्कता बरती जा रही है। एतिहातन कोविड एलटू अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि कोई गंभीर मरीज आए तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोग सतर्कता बरतें और मास्क लगाकर ही बाहर निकले। इसके साथ परेशानी होने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं।