{"_id":"63d6ad1fd93bec13786c5019","slug":"kurki-of-home-khalilabad-news-gkp4658167149-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गो तस्करी के फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गो तस्करी के फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की
विज्ञापन
गो तस्करी के फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने गो तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी शुरूकर दी है। कोर्ट के आदेश के बावजूद न तो आरोपी हाजिर हुआ और न ही पुलिस की पकड़ में आया। जबकि पुलिस 82 सीआरपीसी की कार्रवाई पूरी कर चुकी है।
विवेचक एसआई सत्येंद्र यादव ने बताया कि करीब एक साल पहले हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के पास ट्रक में कुछ गोवंशीय पशु बरामद किया गया था। जबकि आरोपी ट्रक चालक भागने में सफल रहा। इस मामले में आरोपी ट्रक मालिक / चालक रोहित कुमार यादव निवासी सुल्तानपुर घुघुली थाना सरपतहा जिला जौनपुर के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था।
आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा और डुग्गी मुनादी की कार्रवाई की जा चुकी है। कोर्ट ने आरोपी को 26 अक्तूबर 2022 तक हाजिर होने का समय दिया था, बावजूद इसके आरोपी न तो कोर्ट में हाजिर हुआ और नही पुलिस पकड़ पाई। जल्द ही कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद