फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kuikol's Shivam selected as net fast bowler in IPL

Sant Kabir Nagar News: आईपीएल में नेट फास्ट बॉलर चुने गए कूईकोल के शिवम

Fri, 21 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kuikol's Shivam selected as net fast bowler in IPL
आइपीएल 2026 में नेट फास्ट बॉलर के रूप में चयनित शिवम यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। खलीलाबाद ब्लॉक के कूईकोल निवासी शिवम यादव पुत्र रामललित यादव का चयन अगले साल आयोजित हो रहे आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल के लिए नेट बॉलर के रूप में हुआ है। उन्होंने क्षेत्र ही नहीं, जिले का भी नाम रोशन किया है। उनके चयन पर जिले सहित क्षेत्र की जनता ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ उनके उज्ज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कूईकोल निवासी 23 वर्षीय शिवम यादव ने बताया कि उन्होंने 2017 में गांव से क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह संतकबीरनगर स्टेडियम में प्रैक्टिस करते थे। माता पिता व गुरुजनों की प्रेरणा से उन्होंने 4 वर्ष पूर्व दिल्ली कैपिटल्स अकादमी में प्रवेश लेकर गुरु (कोच) राजेश नागर की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियों को सीखना शुरू किया। 2025 में आईपीएल फ्रेंचाइजी की टीम दिल्ली कैपिटल्स टीम से बिना सैलरी के नेट फास्ट बॉलर के रूप में चयन हुआ था।
इस दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों व नामी कोचों से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। आईपीएल 2026 के लिए जनवरी 2025 में मुंबई में प्रथम ट्रायल में भाग लेकर चयनित हुआ। इसके बाद मई 2025 में दिल्ली में फाइनल ट्रायल में भाग लेते हुए चयन हुआ।
विज्ञापन

अब दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए नेट फास्ट बालर के रूप में पहली बार सैलरी पेड पर चयन हुआ है। प्रथम किस्त उनके खाते में आ गई है। वह बुधवार को दिल्ली की टीम की तरफ से लखनऊ में अभ्यास मैच खेलकर आए हैं। शिवम ने बताया कि गांव के बाहर ही अस्थायी पिच बनाकर अपनी बहन के साथ क्रिकेट के अभ्यास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बहन कक्षा 12 में पढ़ रहीं विद्या यादव भी जिला व मंडल स्तर के साथ ही दो वर्ष पूर्व यूपी-19 महिला क्रिकेट के लिए कैंप कर चुकी हैं।
इंडिया के लिए खेलने की ख्वाहिश में निरंतर अभ्यास कर रही हैं। शिवम यादव ने उम्मीद जताई है कि आगामी आईपीएल में उन्हें खेलने का जरूर मौका मिलेगा। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके बॉलिंग की स्पीड 145 से 147 किलोमीटर प्रति घंटा है। आगे बताया कि यूपी से सिर्फ तीन क्रिकेटरों का चयन हुआ है।

उन्होंने अपनी सफलता को अपने पिता रामललित यादव, माता व गुरुजनों के साथ ही जिले व क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद माना है। शिवम के चयन पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, प्रधानाचार्य डाॅक्टर राकेश सिंह, प्रकाश, इंद्रजीत यादव, पूर्व प्रधान अनिल यादव, पूर्व क्रिकेटर डाॅ. शरद चंद वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, मसीउज्जमा, एडवोकेट सरफराज नवाज आलम, जेपी दूबे, सुनील छापड़िया, पूर्व प्रधान अनिल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed