फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kovid hospitals will be built at 22 places

22 जगहों पर बनेंगे कोविड अस्पताल

Sun, 16 Oct 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kovid hospitals will be built at 22 places
22 जगहों पर बनेंगे कोविड अस्पताल
विज्ञापन

सभी पीएचसी को किए गए चिह्नित, छह बेड का होगा अस्पताल
लखनऊ की संस्था कराएगी निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 जगहों पर कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। यह अस्पताल छह बेड का होगा। इसके लिए जिले के सभी 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चिह्नित किए गए हैं। लखनऊ की कार्यदायी संस्था इस अस्पताल का निर्माण कराएगी। नवंबर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
कोविड का पहला चरण आने के बाद तबाही मची थी। उसके बाद दूसरा व तीसरा चरण आया। वैसे जिला अस्पताल में 20 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। अब जिले के हर पीएचसी पर छह बेड का कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के सभी 22 पीएचसी पर कोविड अस्पताल के भवन का निर्माण होगा। इसे बनवाने का मकसद है कि भविष्य में कोविड की लहर आती है तो अस्पताल का उपयोग किया जा सके। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ से कार्यदायी संस्था भी चयनित हो चुकी है। पीएचसी पर जमीन भी चिह्नित किए जा चुके हैं। जिले स्तर पर भवन निर्माण की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed