फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kota selection in ruckus

कोटा चयन में हंगामा

Fri, 06 Mar 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
kota selection in ruckus
कोटा चयन में हंगामा, मौके से फरार हुए अधिकारी
विज्ञापन

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के अशरफपुर गांव में शुक्रवार को कोटे की दुकान का चयन करने के लिए बुलाई गई बैठक में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। जिससे चयन कराने के लिए पहुंचे ब्लॉक कर्मी भाग निकले और दूसरी बार भी कोटे की दुकान का चयन नहीं हो सका।

अशरफपुर में कोटे की दुकान काफी दिनों से रिक्त चल रही हैं। तीन माह पहले एसडीएम की मौजूदगी में दुकान का चयन हुआ था, लेकिन बाद में उस बैठक को निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को एडीओ पंचायत दिनेश राय, सेक्रेटरी बांकेलाल कोटे की दुकान का चयन कराने के लिए भारी पुलिस बल के साथ अशरफपुर में पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय के बगल बैठक शुरू हुई तो रामसुगेंद्र और किसा यादव कोटे की दुकान के लिए दावेदारी पेश किए। उसके बाद एडीओ पंचायत के कहने पर दोनों लोगों के समर्थक अलग-अलग लाइन में बैठाए जाने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। दोनों तरफ से हाथा पाई की नौबत आता देख पुलिस कर्मी लोगों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एडीओ पंचायत और उनके साथ मौजूद ब्लॉक कर्मी वहा से भाग निकले। जिससे बैठक पूर्ण नही हो सकी। इस संबध में एडीओ पंचायत दिनेश राय का कहना है कि वहा बवाल होने की संभावना प्रबल हो गई थी। पुलिस प्रर्याप्त नहीं थी। इसी कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। जबकि एक पक्ष के लोग एडीओ पंचायत पर जानबूझ कर कोटे का चयन न कराने का आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed