फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona

2600 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन, लक्ष्य था 12400

Wed, 15 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
korona
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 12400 रखा गया था। इसके सापेक्ष मात्र 2600 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर लोग कम संख्या में पहुंचे। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1300 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 520 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1100 के सापेक्ष 170, नाथनगर में 1400 के सापेक्ष 200, सांथा में 1100 के सापेक्ष 140, सेमरियावां में 1300 के सापेक्ष 300, मेंहदावल में 1100 के सापेक्ष 540, हैंसर बाजार में 1400 के सापेक्ष शून्य, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 80, बघौली में 1400 के सापेक्ष 350, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि अर्बन पीएचसी पर 500 के सापेक्ष शून्य संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed