{"_id":"570be69c4f1c1b02474a6b6b","slug":"kodvt-villagers-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोदवट गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोदवट गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
नाथनगर विकास खंड क्षेत्र के कोदवट गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में अंत्योदय कार्ड धारक होने के बाद भी नई सूची उनको शामिल नहीं किया गया है। जिसके कारण अंत्योदय योजना का लाभ से वंचित हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराने व दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया।
कोदवट गांव के जगपत, मुराली, मोतीलाल आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों की मिलीभगत से उनको अंत्योदय सूची से हटा दिया गया, जबकि 2005 से ही उनके पास अंत्योदय कार्ड है और उस पर कोटेदार से राशन लेते रहे हैं। कहा कि अंत्योदय सूची से नाम गायब होने के कारण राशन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बुद्धिराम, रामदेव, गंगा प्रसाद, आसीन, बसंत, संत, कलपाती देवी, फूलचंद्र, सुभावती देवी, प्रभावती देवी, सुबराती देवी आदि शामिल रहे।