फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Knife attack on young man who went to buy vegetables

Sant Kabir Nagar News: सब्जी खरीदने गए युवक पर चाकूबाजी

Sun, 21 Jul 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on young man who went to buy vegetables
मेंहदावल। क्षेत्र के युवक पर मेंहदावल व कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सरहद पर कुछ लोगों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में उपचार कराया गया। युवक अब खतरे से बाहर है। इस मामले में पीड़ित ने बनकसिया चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बनकसिया चौकी पुलिस को दिए तहरीर में अनूप यादव पुत्र पन्ने लाल यादव ग्राम बनकसिया ने बताया कि वह शुक्रवार की रात सब्जी लेने के लिए करमैनी घाट गए हुए थे। अचानक से आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे तथा चाकू से हमारे ऊपर हमला कर दिया। इसके साथ ही इन लोगों ने धमकी भी दिया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। अब चाकूबाजी की घटना के बाद गांव में हड़कंप पहुंचा हुआ है। इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। मेंहदावल व कैंपियरगंज पुलिस दोनों घटनास्थल को लेकर अलग-अलग तरह की दावे कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि घटनास्थल कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन्हें कैंपियरगंज पुलिस से संपर्क कर केस दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed