{"_id":"6728fdd871410de25a0ba8c5","slug":"knife-attack-due-to-old-rivalry-two-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123277-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, दो घायल
Mon, 04 Nov 2024 10:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के लोहरैया गांव का मामला
धनघटा। क्षेत्र के लोहरैया में पुरानी रंजिश में दबंगों ने चाकू से हमला कर दो लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार लोहरैया में शिवेंद्र पाठक और विनय आदि लोगों से पुरानी रंजिश है। एक नवंबर को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान विनय पाठक, अरविंद आदि मिलकर शिवेंद्र के घर आकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिए। हमले में आदर्श पाठक और अविनाश पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिवेंद्र पाठक की तहरीर पर विनय पाठक, अरविंद पाठक, विनीत उर्फ शिवा समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।