{"_id":"64b04bf03d871a82b2035ac5","slug":"kishore-who-went-to-make-embankment-for-transplanting-in-the-field-died-due-to-lightning-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-240-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत में रोपाई के लिए मेड़बंदी करने गए किशोर की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत में रोपाई के लिए मेड़बंदी करने गए किशोर की बिजली गिरने से मौत
Fri, 14 Jul 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो।
- प्रधान पति की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बेलौली के सीवान में धान की रोपाई के लिए खेत में मेड़बंदी करने गए किशाेर की बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना पर नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौली निवासी 16 वर्षीय शिवम परिवार के सदस्यों के साथ गांव के बाहर सीवान में स्थित अपने खेत में धान की रोपाई के लिए गया था। रोपाई के दौरान खेत में एक तरफ मेडबंदी कार्य कर ही रहा था । उसी दौरान बिजली गिरी और किशोर उसकी चपेट में आ गया। मौके पर किशोर की मौत हो गई। अगल- बगल के किसान मौके पर दौड़े लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। किशोर की मौत की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को दी। मौके पर नायब तहसीलदार व हल्का लेखपाल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। तहसील प्रशासन ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना की जानकारी लेने के साथ ही शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।