{"_id":"6590574aa08c9248620ee1be","slug":"kisan-goshti-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7565-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों को उन्नत खेती की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों को उन्नत खेती की दी जानकारी
Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लाॅक परिसर में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से कृषि निवेश मेला और प्रसार सुधार योजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती के गुण व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में रबी फसल की निगरानी और निदान प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान और बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने किसानों से जैविक खेती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे पृथक कर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाएं। इससे खेतों में पैदावार अच्छी होगी। इस दौरान उन्होंने फसलों के बीमा के बारे में भी जानकारी दी।
प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय ने किसानों को खेती में आने वाली कठिनाइयों का निस्तारण के बारे मेें बताया।
इस दौरान कृषि रक्षा इकाई के सूरज वर्मा, पूर्व प्रधान हाजी अब्दुल वफ़ा, लल्लन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी, पुरुषोत्तम गुप्ता, निसार अहमद, वीरेंद्र पांडेय, खलीक अहमद आदि मौजूद रहे।