फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kinnar's property worth Rs 25 lakh confiscated

Sant Kabir Nagar News: किन्नर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 06 Feb 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kinnar's property worth Rs 25 lakh confiscated
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार स्थित किन्नर गुरु किरन की करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर दी गई। नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी की देखरेख में अधिकारियों ने गोरखपुर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

सहजनवा में किन्नर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर किन्नर पर कार्रवाई की गई। जिला मजिस्ट्रेट कृष्णा करुणेश की कोर्ट ने जिले के शहर के वार्ड नंबर 18 बरदहिया बाजार निवासी किन्नर गुरु किरन पर दर्ज केस के मामले में संपत्ति कुर्क का आदेश दिया था। गैंगस्टर एक्ट एवं उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत सुनवाई करते हुए कुर्की की कार्रवाई करने का डीएम ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम गोरखपुर के आदेश के अनुपालन में गोरखपुर और जिले की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार सदर प्रियंका त्रिपाठी के नेतृत्व में किरन किन्नर के बरदहिया बाजार स्थित मकान सहित चल-अचल कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। परिसर में नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed