फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kiln owners insisted on depositing GST

Sant Kabir Nagar News: भट्ठा मालिकों ने जीएसटी जमा करने पर दिया जोर

Mon, 01 Dec 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kiln owners insisted on depositing GST
शहर के एक होटल में जिला ईट निर्माता समिति की बैठक को संबो​​धित करते वक्ता-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को खलीलाबाद शहर के एक निजी होटल में जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सुभाष जैन ने की और संचालन समिति के जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने किया। भट्ठा मालिकों ने जिले से जीएसटी जमा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि जिले से जीएसटी संग्रह काफी कम हो रहा है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी भट्ठा मालिकों से जीएसटी जमा करने की अपील की, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीएसटी संग्रह बढ़ने से भट्ठा मालिकों को भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने आगाह किया कि राज्य कर विभाग ईंट भट्ठा कारोबारियों के यहां सर्वे कर सकता है। इस सर्वे में विभाग ईंटों की वास्तविक बिक्री और जीएसटी भुगतान का मिलान करेगा। बैठक में दिनेश सिंह, फैसल खान, सुधीर जैन, अनूप जैन, सुशील सावलानी, रामू चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, राम करन चौधरी, घनश्याम चौधरी, टीपू यादव, गुलाम हुसैन, अनिल कृपलानी, अख्तर जमाल, सुड्डू खान, पप्पू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed