फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kidnapping and raping a girl at gunpoint

Sant Kabir Nagar News: असलहा दिखाकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म

Sun, 21 Jul 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and raping a girl at gunpoint
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मनबढ़ युवक ने धनघटा क्षेत्र की एक दलित युवती का असलहे के दम पर अपहरण कर लिया। घर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को रात अंधेरे में दूसरे गांव छोड़कर भाग गया। उक्त बातें पीड़िता की मां ने एसपी और महुली पुलिस को दी तहरीर में बताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता और महुली थाने के इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र को दी गई तहरीर में बताया है कि 18 जुलाई की शाम चार बजे उसकी बेटी को अकेला पाकर महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने असलहे के दम पर उसकी बेटी को बाइक पर बैठा लिया। जब उसकी बेटी शोर मचाने का प्रयास किया तो असलहा निकाल कर चुप करा दिया। उसकी बेटी को युवक अपने घर लेकर पहुंचा। कमरा बंद करके दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद सिक्टहां गांव के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी बेटी को छोड़ दिया। पीड़िता की मां के अनुसार उक्त आरोपी युवक उसके घर जाकर जाति सूचक गाली देते हुए किसी से कहने पर परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी दी। महिला ने उक्त युवक का मोबाइल नंबर भी तहरीर में जिक्र किया है। एसओ रामकृष्ण मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed