{"_id":"6a907c5408d23f7169094791","slug":"khelo-india-samvad-organized-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156246-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेलो इंडिया संवाद का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेलो इंडिया संवाद का हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में खेलो इंडिया संवाद खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल, फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से जुड़कर खेलों के महत्व, युवा प्रतिभाओं के विकास और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने से संबंधित विचार सुने।
खेलो इंडिया संवाद का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विद्या भूषण ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास का विकास भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से किसी न किसी खेल अथवा शारीरिक गतिविधि से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, डॉ. राजेश गुप्ता, सुधांश त्रिपाठी, रविशंकर, राधा शुक्ला, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।