फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad-Dhanghata road will be widened

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-धनघटा मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad-Dhanghata road will be widened
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा-न्योरी मार्ग के चौड़ीकरण की उम्मीद जग गई है। इसके लिए सर्वे का काम अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि नए साल में चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। मार्ग चौड़ीकरण होने से शहर में जहां लोगों को जाम से राहत मिलेगी, वहीं वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

खलीलाबाद से धनघटा होते हुए आंबेडकर नगर के न्योरी तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा दो साल पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। डीपीआर तैयार करने में लगी दो एजेंसियों के बीच आपसी खींचतान में डीपीआर समय से तैयार नहीं हो सका। डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अब नए सिरे से सर्वे का कार्य चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। इसके बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के चौड़ीकरण में खलीलाबाद में दो स्थानों पर बाईपास प्रस्तावित है। सड़क की चौड़ाई करीब 45 मीटर होगी है, जिससे वाहन फर्राटा भर सकेंगे। यातायात में वृद्धि होने पर अतिरिक्त सेतु का निर्माण भी कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजे जाने की तैयारी है। क्षेत्र निवासी राजेश कुमार, प्रेमचंद्र आदि का कहना है सड़क के चौड़ीकरण आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही प्रमुख चौराहों का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed