फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   khad beej shops checked

Sant Kabir Nagar News: पांच कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस, 10 नमूने लिए गए

Sun, 03 Dec 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
khad beej shops checked
तीनों तहसीलों में चला अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शनिवार को खलीलाबाद, धनघटा व मेंहदावल तससील क्षेत्र में कीटनाशक की दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान पांच विक्रेताओं को नोटिस दिया गया, जबकि 10 नमूने लिए गए। खलीलाबाद में एसडीएम सदर शैलेश दूबे व जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने खलीलाबाद तहसील में खाद व बीज की दुकानों की जांच की। इस दौरान 11 दुकानों की जांच हुई। इसमें दो कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस और चार कीटनाशक के नमूने लिए गए। एसडीएम ने बताया कि किसानों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए हजरत खाद भंडार, अब्सार अहमद कीटनाशक, जमाल खाद भंडार सेमरियावां, किसान बीज भंडार नौवागांव, एके सन्स दुधारा, सलमान खाद भंडार दुधारा की जांच की गई। इसमें दो कीटनाशक बिक्री केंद्रों को नोटिस दिया गया। दुकानों से कुल चार कीटनाशकों के नमूने एकत्र किए गए।
इसी क्रम में उप कृषि निदेशक राकेश सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने धनघटा एवं मेंहदावल क्षेत्र में मौर्य कृषि बीज भंडार लोहरौली, किसान बीज भंडार नौवां गांव, भारती खाद भंडार धनघटा एवं प्रदीप बीज भंडार धनघटा का निरीक्षण किया। तीन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

इस प्रकार जिले में कुल 23 कीटनाशक विक्रेताओं के संस्थानों में कुल 10 नमूने ग्रहित किए गए हैं। पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। किसान हित में कीटनाशक की कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed