{"_id":"68cd9d6e78bc60f3190ddf21","slug":"keeping-an-eye-on-nomads-in-investigation-of-theft-cases-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138613-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामलों की जांच में घुमंतुओं पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामलों की जांच में घुमंतुओं पर नजर
Fri, 19 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर नेशनल हाईवे स्थित मड़या अचकपुरवा मोहल्ला में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के घर में हुई चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस की जांच तेज हो गई है। घुमंतुओं पर पुलिस की निगाहें टिकी हुई हैं। पुलिस घटना के अनावरण के लिए सीसीटीवी और अन्य घटना के पहलुओं को तार जोड़ने में जुटी हुई है। मड़या अचकवापुर स्थित मजार के पास स्थित ग्राम पंचायत अधिकारी अमरनाथ गुप्ता के मकान में ऊपरी तल पर खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी एकता सिंह के यहां पर चोरी की घटना हुई। उनके पति संगम सिंह लखनऊ में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस ने एकता सिंह की तहरीर पर मामले में केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरूकर दिया है। पुलिस टीम मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
वहीं नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में लगे सीसीटीवी की भी जांच टीम ने पड़ताल किया। इसके अलावा घटना के समय शहर के नेदुला में भी लगे विभागीय सीसीटीवी की मदद से जांच किया गया। पुलिस की निगाह घुमंतुओं पर टिकी हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को ट्रेस भी किया है। जिनसे पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। यही नहीं इसको लेकर पुलिस टीम सर्विलांस के जरिए भी संदिग्धों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
हालांकि इस संबंध में पुलिस के जिम्मेदार जवाब देने से कतरा रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।