फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   katha

संसार भगवान का सुंदर बगीचा : धरणीधर

Fri, 01 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
katha
महुली कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को आचार्य धरणीधर महाराज ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा सुनाई। समुद्र मंथन के वर्णन के दौरान उन्होंने कहा कि यह संसार भगवान का सुंदर बगीचा है। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब कोई इस बगीचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो भगवान उसका संहार करता है।
उन्होंने समुद्र मंथन की कथा में कहा कि मानव हृदय ही संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानव के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। कभी हमारे अंदर अच्छे विचारों का मंथन चलता रहता है और कभी हमारे ही अंदर बुरे विचारों का मंथन चलता है।
विज्ञापन

आचार्य धरणीधर ने बताया कि जिसके अंदर का दानव जीत गया, उसका जीवन दुखी, परेशान और कष्ट कठिनाइयों से भरा होगा। जिसके अंदर का देवता जीत गया, उसका जीवन सुखी, संतुष्ट और भगवत प्रेम से भरा हुआ होगा। इसलिए हमेशा अपने विचारों पर पैनी नजर रखिए। बुरे विचारों को अच्छे विचारों से जीतते हुए अपने मानव जीवन को सुखमय एवं आनंदमय बनाना चाहिए। बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है। वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर परशुराम मिश्र, डाॅ. रमेश चंद्र मिश्र, रामचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed