{"_id":"583dbf864f1c1b2d1ede60ea","slug":"kasha-not-get-angry-at-people-blocking-traffic-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश्ा न मिलने पर गुस्साए लोग, जाम लगाकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश्ा न मिलने पर गुस्साए लोग, जाम लगाकर की नारेबाजी
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी उपरिया बाजार के बाहर हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और लोगों को समझाकर मनाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के 21वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। हाल यह है ग्रामीण क्षेत्राें के अधिकांश एटीएम बंद हैं। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में कैश की किल्लत बनी रही। सेमरियांवा और उमरिया बाजार में गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। वहीं नगर क्षेत्रों में एटीएम के सामने सुबह से ही लोग जुटने लगे। कैश खत्म होने तक यहां लोगों की भीड़ लगी रही।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को पीएनबी उमरिया बाजार के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ थी। करीब 10 बजे सफाईकर्मी आए और सफाई करके चले गए। दोपहर 12 बजे तक जब कोई बैंक कर्मी शाखा पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने उमरिया-बिडहर घाट मार्ग जमा लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर लोग माने। दोपहर दो बजे शाखा प्रबंधक पहुंचे इसके बाद बैंक के अन्य कर्मचारी। शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि कैश मिलने के बाद वे और कर्मचारी बैंक में करीब दो बजे पहुंचे। चार लाख रुपये कैश मिला, जिसे एक हजार लोगों में वितरण करना था। ऐसे में लोगों को पांच-पांच सौ रुपये दिए गए। वहीं पीएनबी की शाखा धनघटा पर एक-एक हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। एसबीआई धनघटा के शाखा प्रबंधक एसडी त्रिपाठी ने बताया कि कैश न होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। जिससे बैंक ग्राहक निराश होकर बैंक से लौटते रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत में विभिन्न बैंकों के सात एटीएम हैं। सभी बंद मिले। ऐसे में पेट्रोलपंप पर पैसे के लिए लाइन लग गई। पंप के मालिक जयकृष्ण कांदू उर्फ राजू ने कहा कि पंप पर पैसे की उपलब्धता के अनुसार कार्डधारकों को भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया करीब सौ कार्डधारकों को पैसे का भुगतान किया गया। लाइन में खड़े अजयनाथ, राजेश कुमार, राधेश्याम, शतीशचंद्र, संगीता, शीला, सुरेश, अभय कुमार आदि ने कहा कि नगर क्षेत्र में कई एटीएम लगे हैं। लेकिन सभी एटीएम पूरे दिन बंद रहे।
विज्ञापन
बखिरा प्रतिनिधि, कस्बे के दोनों एटीएम से नगदी नहीं मिल सकी। सरस्वती, नीलम, राधिका, जहाँआरा, नसीम, एखलाक, रामप्रसाद, लक्षमन, नरेश ने कहा कि कस्बे के आंध्रा व एसबीआई पर लगे एटीएम मशीन बंद रहे।बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां ब्लॉक के तप्पा उजियार क्षेत्र के कैश की किल्लत से नाराज लोगों ने बीएमसीटी मार्ग जाम कर दिया। पीएनबी सेमरियावां में सोमवार को बैंक एक हजार हजार रुपया दिए गए थे।
मंगलवार को सुबह छह बजे से ही बैंक के बाहर लोगों की कतार लग गई। बैंक खुलने के बाद भी कैश नही मिला। दोपहर 12:30 बजे कतार में खड़े बैंक ग्राहकों को सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने बैंक कर्मियों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीएमसिटी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, वरिष्ठ सपा नेता मुनीरूलहसन चौधरी, शोएब नदवी, फिरोज नदवी, बाबद्दीन उर्फ बब्बू, शमसेर प्रधान, अबजूर चौधरी आदि ने लोगों को परेशानी को लेकर बैंक अधिकारियों की मनमानी पर नाराजगी जाहिर की। सूचना पर दुधारा एसओ रवींद कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पहुंच गए। नेताओं व जनता के कड़ा रूख को देखते हुए पुलिस की अभिरक्षा में सहायक बैंक मैनेजर लवकुश तिवारी को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि कैश ही नही है। कैश आने वाला है। कैश आने के बाद लगभग डेढ़ बजे कैश भुगतान शुरू हुआ।
वहीं पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सभी 51 शाखाओं को दो-दो लाख कैश भेजा गया था, लेकिन कैश कम पड़ गया। गिठनी बैंक की शाखा में भुगतान से वंचित रहे उपभोक्ता नाराज हो गए और बैंक का शटर गिरा दिए। करीब 30 मिनट तक ऐसी स्थिति बनी रही, बाद में पुलिस पहुंची तब जाकर शटर खुलवाया। बुधवार के लिए कैश नहीं मिल पाया है। पूर्वांचल के ही पौली शाखा प्रबंधक सुबोध सिंह ने बताया कि कैश की कमी से नाराज उपभोक्ता विवाद पर आमादा हो गए। किसी तरह लोगों को समझाया ,तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।