फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Karva Chauth: Markets decorated, women busy shopping

करवा चौथ : सजे बाजार, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Mon, 30 Oct 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Markets decorated, women busy shopping
धनघटा। करवा चौथ पर खरीदारी के लिए शहर समेत जिले भर के बाजार सजने लगे हैं। ज्वेलरी से लेकर कपड़े, मेकअप सामग्री खरीदने में महिलाएं जुटी हुई हैं। इस बार यह व्रत एक नवंबर को है। करवा चौथ में लगने वाली पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। बाजारों में ठेलों पर करवा, दीये, सीक, चलनी के साथ ही पूजन विधि व कहानी की किताबें बिक रही हैं। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुहागिन स्त्री के लिए अपने पति के लिए तैयार होने से बढ़कर और कुछ नहीं होता। करवा चौथ ऐसा पर्व है। जिसमें महिलाएं मनपसंद साड़ियां, गहने आदि पहन कर सोलह शृंगार कर व्रत रखती हैं और महिलाएं चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन


00

करवा चौथ व्रत में परिवार का पूरा सहयोग रहता है। व्रत को लेकर हर साल उत्साहित रहती हूं। सोलह शृंगार कर माता पार्वती और शिव से पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना करती हूं। उसके उपरांत पति के अलावा परिवार के सभी बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेती हूं। -कंचन त्रिपाठी, गृहिणी
विज्ञापन

00

करवा चौथ का इंतजार साल भर रहता है। ऐसे में इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस साल पूरे हर्ष उल्लास के साथ परिवार की सभी महिलाओं के साथ मिलकर त्योहार मनाना है। करवा चौथ के दिन पति जल्दी घर आ जाते हैं। चंद्र दर्शन के बाद उनके साथ बैठकर उनका व्रत खुलवाते हैं। उसके उपरांत आशीर्वाद से अभिसिंचित करते हैं। -सपना पांडेय, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

00

सुहागिनों के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाओं में उत्साह नजर आना स्वाभाविक है। सिल्क की साड़ी के साथ ही शृंगार के सामान व पूजन सामग्री भी खरीद लाई हूं। चंद्रदर्शन के उपरांत घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर मेरे साथ भोजन करते हैं। पति उन्हें तोहफा देते हैं, और घर के बड़े-बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं। -जया त्रिपाठी, गृहिणी

00
करवा चौथ की तैयारी एक सप्ताह पहले से शुरू कर देती हूं। पूरा परिवार व्रत में सहयोग देता है। इस दिन लाल साड़ी और सुहागन शृंगार का विशेष महत्व होता है। शृंगार कर माता पार्वती और शिव से पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना करती हूं। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। - संजू देवी, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed