फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Karpuri struggled for the socio-economic and educational upliftment of backward classes.

Sant Kabir Nagar News: कर्पूरी ने किया पिछड़े वर्ग के सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए संघर्ष

Fri, 24 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Karpuri struggled for the socio-economic and educational upliftment of backward classes.
कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अति​थि को माल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में शुक्रवार को पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उप मुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री, दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। उन्होंने राजनीति में इतना लंबा सफर बिताने के बाद जब उनका निधन हुआ तो अपने परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ा वर्ग खासकर अति पिछड़े समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में पिछड़ों, मजदूरों, बुनकरों के लिए लम्बा संघर्ष करके हक दिलाया और सर्वसमाज को जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक यशपाल रावत, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, गुलराज सलमानी, मुजीबुर्रहमान सलमानी, कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, प्रदेश सचिव लोरिक यादव, राम दरश यादव, जयराम पांडेय, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, राम सुरेश चौरसिया, हनुमान कन्नौजिया, राहुल यादव बादल, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, सुबोध यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed