{"_id":"6768506343ae358101049a8e","slug":"karmaini-ghat-baghnagar-road-will-be-pothole-free-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125954-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गड्ढा मुक्त होगा करमैनी घाट-बाघनगर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गड्ढा मुक्त होगा करमैनी घाट-बाघनगर मार्ग
Sun, 22 Dec 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। जिले के उत्तरांचल में स्थित बीएमसीटी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया था। लंबे समय से इस सड़क पर यात्रा करना लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन रहा था। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व से लेकर वर्तमान विधायक तक गुहार लगाई थी।
केंद्र सरकार ने मेंहदावल के करमैनी घाट से बाघनगर तक सड़क मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये जारी किया है। रविवार को मेंहदावल विधायक ने निर्माण कार्य का उद्घाटन करमैनी घाट पर किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह सड़क जर्जर होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। लोगों को इस सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया था। इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से पहल की गई और सड़क मरम्मत करने को लेकर पत्र भी सौंपा गया था। नतीजा यह है कि सड़क को आवागमन के अनुरूप बनाने और गड्ढा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने मेंहदावल के करमैनी घाट से बाघनगर तक मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये जारी किया है, जिसका उद्घाटन रविवार को किया गया। एक माह में सड़क गड्ढा मुक्त हो जाएगा। इस दौरान राम सुभग दुबे, प्रशांत मिश्रा, दीपक शुक्ला, सभासद आशीष सिंह, पीएन पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।