फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kanwariyas will perform Jalabhishek in Tameshwarnath Dham.

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम में कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक

Thu, 01 Aug 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will perform Jalabhishek in Tameshwarnath Dham.
-सावन माह की तेरस पर धाम में रहेगी शिवभक्तों की भीड़
विज्ञापन


हरिहरपुर। शुक्रवार को सावन महीने की तेरस तिथि पर तामेश्वरनाथ धाम में जिले भर से कांवड़िये शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ होगी।


पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सावन की तेरस तिथि पर कांवड़िया सरयू से जल लेकर शिव का जलाभिषेक करेंगे। रविवार की शाम ही कांवड़िया जल लेकर मंदिर परिसर में पहुंच जाएंगे। रात बारह बजे के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही शिव जलाभिषेक शुरू करेंगे। सावन की तेरस पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन भी सतर्क हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। गोस्वामी शशांक भारती ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। पूजा के लिए मंदिर आने वाले श्रद्धालु सावन मेले में खरीदारी भी करेंगे। सावन भर चलने वाले मेले में गृहस्थी और सौंदर्य प्रशासन के सामान की भी लोग खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed