फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kanwand yatra begins

जलाभिषेक के लिए जयकारे के बीच रवाना हुआ जत्था

Sun, 24 Jul 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
kanwand yatra begins
जलाभिषेक के लिए जयकारे के बीच रवाना हुआ जत्था
विज्ञापन

संतकबीरनगर। इस बार श्रद्धालुओं में शिव के जलाभिषेक के लिए उत्साह है। शनिवार को खलीलाबाद कस्बे के गोलाबाजार से कांवड़ियों का जत्था भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।

चेयरमैन ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा नहीं हुई, लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा की अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि बाबा भोलेनाथ से नगर एवं सभी नगरवासियों की सुख-शांति की कामना करें। उन्होंने कहा की सावन महीना शिव भक्तों के भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी का महीना है। कांवड़ यात्रियों की रवानगी के दौरान नगर भगवान भोलेनाथ के भजनों एवं जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सभासद राजेश वर्मा, रुद्रनाथ मिश्रा, रजनीश वर्मा, विक्की वर्मा, श्याम सुंदर कसौधन, रिशु श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, गोलू जायसवाल, अंकित जायसवाल, विपिन, रविंद्र यादव, रामचंद्र, राना यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed