{"_id":"679a749025222a633d0863df","slug":"kakas-songs-enthralled-the-audiencethe-audience-kept-dancing-khalilabad-news-c-7-1-hsr1003-823947-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: काका के गीतों ने बांधा समां...झूमते रहे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: काका के गीतों ने बांधा समां...झूमते रहे दर्शक
Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देते पंजाबी गायक काका।
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने पंजाबी नाइट, लोकगायन, सूफी गायन व पारंपरिक गीतों के साथ निर्गुण भजन की प्रस्तुति दी। देर रात पंजाबी नाइट कार्यक्रम के अंतर्गत मशहूर पंजाबी गायक काका के गीतों पर श्रोता थिरकते रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने पंजाबी गायक काका को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पंजाबी फोक गायक काका ने कार्यक्रम की शुरुआत में टेम्परेरी प्यार, गाया तो दर्शकों ने तालियों के साथ स्वागत किया और झूमने लगे। इसके बाद लिबास का गाना, गाया तो पूरा पंडाल थिरकने को मजबूर हो गया। तू लब के सहारे मेरे जज्बात छेड़े सुनाया। जिसको लोगों ने खूब सराहा। लोगों की मांग पर प्यार जब हद से बढ़ सारे तकल्लुफ मिट गए, रफ्ता रफ्ता ओ मेरे हस्ती का सामान हो गए सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। तू नहीं तो ये रुत ये हवा क्या करूं, सूना सूना है जहां, भीगा भीग है समां ऐसे में है तो कहां, सुनकर दर्शकों के रगों को टटोलने का कार्य किया। इसी तरह हिंदी, पंजाबी गीतों के तड़के से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता,अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, महोत्सव संस्थापक पवन श्रीवास्तव, सभासद अवधेश सिंह, मेहंदी हसन, मेराज खान, गुलाम हुसैन,चंदन सैनी, अहमद अली, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।च