फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kadja-Parsohia-Deoria Nasir road turned into potholes

Sant Kabir Nagar News: कड़जा-परसोहिया-देवरिया नासिर मार्ग गड्ढों में तब्दील

Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kadja-Parsohia-Deoria Nasir road turned into potholes
सेमरियावां। विकास खंड क्षेत्र के सेमरियावां-केशवापुर-पिपरा प्रथम मार्ग को कड़जा तिराहे को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कड़जा-परसोहिया-देवरिया नासिर मार्ग लगभग पांच किलोमीटर लंबा है। यह सड़क कई महीनों से खराब है। वह भी तब, जबकि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया था। लोक निर्माण विभाग इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढा होने से पैदल चलना दूभर हो गया है। इसी मार्ग से होकर देेेवरिया नासिर, रक्सा देवई, परसोहिया, मिश्रौलिया, कड़जा, करमाखान, डड़वामाली आदि गांव के लोगों का जिला मुख्यालय आना-जाना होता है। इसी मार्ग से सेमरियावां, बाघनगर में लोगों का दैनिक जरूरतों के लिए भी आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

देवरिया नासिर के अफसरुद्दीन, एजाज अहमद, डड़वामाली के संतोष प्रजापति आदि लोगों ने कहा कि सड़़क की बदहाली से राहगीर परेशान हैं। इस मार्ग से चलने पर गाड़ी भी खराब हो जा रही है। स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इन लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। मांग की कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में इस मार्ग से होकर आना-जाना जोखिम भरा हो सकता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश पांडेय का कहना है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed