{"_id":"656b7eea003b087e2007d454","slug":"kabirchaura-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6284-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा गेट पर ही मिल जाएगी सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा गेट पर ही मिल जाएगी सारी जानकारी
Sun, 03 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा परिसर में बन कर तैयार हुआ म्यूरल गैलरी ।संवाद
28 जून 2018 को प्रधानमंत्री ने किया था निर्माण कार्यों का शिलान्यास
दो साल में पूर्ण होने वाले कार्य में लग गए छह साल
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/मगहर। अब कबीर चौरा आएंगे तो कबीर चौरा से संबंधित समस्त जानकारी गेट पर ही मिल जाएगी। इसके लिए परिसर में भव्य गेट बन रहा है। इसके साथ ही 17 लाख से इंटरपिटेशन गैलरी, 37 लाख से परिसर की चहारदीवारी, फव्वारा, रेलिंग आदि का निर्माण शुरू हो गया है।
केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार कबीर स्थली को पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य करा रही है। कबीर स्थली पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विकास के विभिन्न कार्य कराए गए हैं। परिसर स्थित संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं को मूर्त रूप देखने को मिल रहा है।
संतकबीर अकादमी व शोध संस्थान के साथ अन्य कई परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून 2018 को रखी थी। इसकी कुल लागत 49 करोड़ 47 लाख 66 हजार है। इसका लोकार्पण भी पांच जून 2022 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। 31 करोड़ 49 लाख की लागत से बनकर तैयार संतकबीर अकादमी व शोध संस्थान आज भी लोगों के दर्शन के लिए खुला नहीं है। इससे पर्यटक उसकी एक झलक पाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए गेट व चहारदीवारी बन रही
कबीर चौरा परिसर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अब कबीर निर्माणाधीन कार्यों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी, भव्य गेट, इंटरपिटेशन गैलरी, फव्वारा आदि का निर्माण शुरू हुआ है। भव्य गेट पर ही कबीर से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। इन निर्माण कार्यों पर कुल खर्च 37 लाख के करीब होना है। निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं।
ये कार्य हो चुके हैं पूर्ण
कबीर चौरा परिसर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान, पार्क में बेंच, घाट के सुन्दरीकरण, आमी नदी में बोटिंग के लिए पांच नावें, लाइट एंड साउंड सिस्टम, एक कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम हाल, दुकानें, 75 सोलर लाइटें आदि लग कर तैयार हैं।
कोट
कबीर चौरा परिसर में संतकबीर अकादमी व शोध संस्थान बनकर तैयार है। इसके साथ ही टाइप वन, टाइप टू और टाइप फोर आवास भी बनकर तैयार हैं। फिर से म्यूरल गैलरी को बढ़ाया जा रहा है। अकादमी के उत्तरी छोर के मैदान की लेबलिंग की जा रही है। फव्वारा, चहारदीवारी, प्रवेश गेट का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें समय लग रहा है। इसके साथ ही चहारदीवारी बनाई जा रही है। ताकि परिसर पूरी तरह से सुरक्षित हो जाए।
- संतोष यादव, अवर अभियंता, आवास विकास परिषद