फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kabir parinirvan diwas latest news

कबीर ने विश्व को मानवता का संदेश दिया: महंत विचार दास

Tue, 04 Feb 2020 08:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
kabir parinirvan diwas latest news
मगहर कबीर चौरा परिसर में आयोजित सत्संग में मौजूद रहे लोग - फोटो : KHALILABAD
कबीर ने विश्व को मानवता का संदेश दिया: महंत विचार दास
विज्ञापन

- दूसरे दिन सत्संग, प्रवचन व भंडारे का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में 502वां परिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को सत्संग, प्रवचन के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से आए साधू संत, श्रद्धालुओं ने कबीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सत्संग को संबोधित करते हुए महंत विचार दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर देश के महान संत रहें है। जिन्होंने ऊंच नीच, भेद-भाव, छुआछूत व धर्म के विभेद को दूर कर विश्व को मानवता का संदेश दिया। जिससे समाज में प्रेम सौहार्द, भाईचारे को फैलाया जा सके। उन्होंने मानव धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताया। प्रेम व आपसी मेल मिलाप से कुछ भी हासिल करना मुमकिन है। कबीर के विचारों को आज पूरा विश्व आत्मसात कर रहा है और उनके विचार कल प्रासंगिक थे और आज भी है। बड़ोदरा गुजरात से आए महंत कमलेश साहेब ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पूरे विश्व को कबीर के विचारों की आवश्यकता है। जिससे विश्व स्तर पर फैली सामाजिक बुराईयों, आपसी मतभेदों को मिटाया जा सके। उनकी वाणियों को आत्मसात करें तो विश्व पटल पर आतंकवाद, आर्थिक, पर्यावरण जैसी अन्य कई समस्याओं का स्वत: निदान संभव है। बस्ती से आए रामलखन उर्फ लाल बाबा ने कबीर की साखी जेहि मरने से जग डरे, मेरे मन आनंद कब मरिहौ, कब पहिऔ पुरण परमानंद से की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य अपने आप को दुखो से मुक्त करना है। सद्गुरु के शरण में जाते है पीड़ा लेकर तो गुरु का उपदेश प्राप्त होता है। हमारा जीवन निर्मल है। जब जीवन पूर्णता की ओर बढ़ता है तो मन निर्मल होता है तो अंत कण में भाव जगता है। सत्संग को महंत ईश्वर साहेब, महंत दयानंद साहेब, संत अरविंद दास शास्त्री, साध्वी नीरव साहब ने संबोधित किया। इस अवसर पर पुजारी शांति दास, महंत कन्हैया दास, संत केशव दास, रामशरणदास, विनोद दास, मनोज दास, दिनेश दास, अवधेश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed