{"_id":"659059730e19a93ec30922f1","slug":"kabir-maghar-mahotsaw-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7554-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भव्य और आकर्षक होगा कबीर मगहर महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भव्य और आकर्षक होगा कबीर मगहर महोत्सव
Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
नामी कलाकारों को बुलाने पर बनी सहमति
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मगहर महोत्सव के लिए बैठक हुई। इसमें इस वर्ष से कबीर मगहर महोत्सव नाम रखे जाने पर निर्णय लिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कबीर मगहर महोत्सव इस बार बेहतर भव्य और आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा। इसमें नामी कलाकारों को बुलाने पर सहमति बनी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि 28 जनवरी से तीन फरवरी तक कबीर मगहर महोत्सव मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले कबीर मगहर महोत्सव में विभिन्न दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा व कैलेंडर तैयार कर लिया जाए। महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों का दैनिक मिनट-टू-मिनट रूपरेखा तय की जाए। इसमें नामी कलाकारों को बुलाने की विस्तृत तैयारी की जाए।
उन्होंने कहा कि इस बार कबीर अकादमी के अंदर भी इवेंट कराए जाने की योजना है। इसमें कबीर विचारधारा के सूफी विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि आम नागरिक व दर्शक संत कबीर दास के विचारों से प्रेरित हो सकें तथा कबीर विचारधारा का प्रचार-प्रसार हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में संचालन व्यवस्था सहित कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में कई बिंदुओं पर मार्गदर्शन भी दिया। कहा कि आम जनमानस में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर कार्यक्रम से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी विभागों से स्टाल लगाने की तैयारी करने के लिए कहा।
बैठक में डीएम ने कहा कि विगत वर्षों में मगहर महोत्सव आयोजन के दौरान यदि किसी प्रतिभागी कलाकार का भुगतान नहीं हो पाया है तो वह सीडीओ, एसडीएम और पर्यटन अधिकारी की संयुक्त समिति के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। ताकि भुगतान कराया जा सके। इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम अरुण वर्मा, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रियवंदा सिंह, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।