फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kabir chaura will be made better

कबीर की समाधि, मजार व गुफा का होगा सुंदरीकरण

Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
kabir chaura will be made better
कबीर चौर परिसर स्थित पाथवे व पार्क जिसका तीन तरफ से ग्रीनरी व सुंदरीकरण होना हैसंवाद - फोटो : KHALILABAD
कबीर की समाधि, मजार व गुफा का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

सदगुरु कबीर की निर्वाण स्थली पर चल रहे विकास कार्यों में आई तेजी
कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने पुरातत्व विभाग से मांगा अनापत्ति प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मगहर स्थित कबीर चौरा परिसर में विकास के विभिन्न कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं। कबीर की समाधि, मजार और गुफा का सुंदरीकरण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से कबीर की समाधि, मजार व गुफा क्षेत्र में कुछ कार्य कराए जाने के लिए पुरातत्व विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र की मांग की है। ताकि विकास के कार्य में कोई बाधा न आए। शुक्रवार को क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी ने कबीर चौरा परिसर में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर स्थित कबीर चौरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर शासन का पूरा जोर है। इसी के तहत यहां विकास के विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। ताकि यहां कबीर के दर्शन को आने वाले कबीर के अनुयायियों, संतों, साधुओं, पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। कार्यदायी संस्था वाप्कोस के जरिए पार्क का सुंदरीकरण, बाउंड्रीवाल, बौलिया का निर्माण, इग्जीविशन गैलरी, लाइट एंड साउंड सिस्टम, सुलभ शौचालय, कैफेटेरिया आदि सहित 20 प्रोजेक्टों पर कार्य कराया जा रहा है। ये सभी कार्य जल्द ही पूरे हो जाएंगे। इसी क्रम में कार्यदायी संस्था आवास विकास के जरिए कबीर अकादमी का निर्माण कराया जा रहा है, जो पूरा होने को है। ऐसे में कबीर की समाधि व मजार के साथ कबीर गुफा को सुंदर दिखने के लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने कार्य के लिए पांच प्रोजेक्टों पर पुरातत्व विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए पत्र भेजा है। यूपीपीसीएल के अवर अभियंता चंद्रजीत यादव ने बताया कि संतकबीर स्थली के सुंदरीकरण कार्य के लिए परियोजना निदेशक अनिल कुमार की ओर से 18 अक्तूबर को समाधि परिसर में रेड स्टोन लगाने व परिसर के बगल में ग्रीनरी देवलोप के कार्य, कबीर की समाधि व मजार परिसर में गेट का निर्माण कार्य, समाधि व मजार के बाहर पौने तीन मीटर चौड़ाई में ग्रीनरी के साथ रेलिंग का निर्माण, समाधि, मजार व गुफा की रंगाई के साथ ही समाधि व मजार परिसर के पूरब बने पाथवे के तीन तरफ एसएस रेलिंग तथा डेवलपमेंट का कार्य किए जाने के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर कार्य कराए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र की मांग की है। ताकि बगैर किसी बाधा के कार्य को पूर्ण कराया जा सके। इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर नरसिंह त्यागी ने शुक्रवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोगों की राय व पर्यटकों, आगन्तुकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए स्थलीय निरीक्षण के बाद अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। आगे कहा कि इन प्रोजेक्ट पर गहनता से विचार किया गया है। इसकी रिपोर्ट निदेशक पुरातत्व को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed