फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jwelers union entered in SSP office

स्वर्णकार संघ ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

Wed, 08 Dec 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
jwelers union entered in SSP office
स्वर्णकार संघ ने एसपी कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

- छेड़खानी के आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
- एसपी ने मामले की निष्पक्ष विवेचना कर आगे की कार्रवाई कराए जाने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार को स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। लोगों की मांग थी कि छेड़खानी के एक मामले में आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस बचा रही है। अभी तक पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं की। उल्टे पुलिस पीड़ित परिजनों को परेशान कर रही है। यदि इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्वर्णकार संघ बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने एसपी को बताया कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ 28 नवंबर को एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह अपने कार्यालय में ही अभद्र हरकतें करने लगे। महिला किसी तरह अपनी जानमाल की रक्षा करते हुए कमरे से बाहर निकली और घर गई। पीड़िता ने परिजनों को घटना की सूचना दी। पीड़िता की ओर से उसी दिन पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जबकि आरोपी प्रधानाचार्य की ओर से पीड़िता के भाई समेत कुछ अज्ञात पर मारपीट, लूट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पीड़िता अगले दिन एसपी कार्यालय पहुंची और प्रभारी एसपी/एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तब जाकर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया। छेड़खानी के मामले में पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की। उल्टे पुलिस पीड़ित परिजनों को परेशान कर रही है। चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी और प्रधानाचार्य के साथ मारपीट, दोनों अलग-अलग घटनाएं हैं। दोनों मामलों की अलग-अलग विवेचना पुलिस कर रही है। विवेचना में जो सही होगा, वहीं पुलिस करेगी। वैसे भीड़ जुटाकर पुलिस कार्यालय पहुंचना कतई उचित नहीं है। आगे यदि ऐसा हुआ तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed