फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jumma ki namaz performed with devotion

Sant Kabir Nagar News: अकीदत से अदा की जुमे की नमाज

Sat, 08 Mar 2025 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jumma ki namaz performed with devotion
जामा मस्जिद सेमरियावां में जुमा की नमाज अदा करते रोजेदार।
सेमरियावां। शुक्रवार को विभिन्न गांव, कस्बे व बाजारों की जामा मस्जिदों में रमजान उल मुबारक के पहले जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुसलमानों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क की तरक्की, खुशहाली, आपसी सौहार्द, अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआ की।
विज्ञापन

रमजान उल मुबारक का पहला अशरा रहमत चल रहा है। शुक्रवार को रोजेदारों ने छठवां रोजा 13 घंटों का रखा। अल्लाह को खुश करने के लिए रोजेदार दिन-रात इबादत में जुटे हैं। मान्यताओं के मुताबिक रमजान उल मुबारक का महीना बरकत व रहमत का महीना है। लोगों को चाहिए कि इस माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत व कुरान की तिलावत करें। रमजान उल मुबारक अल्लाह का महीना है। इस महीने को सत्तर गुना ज्यादा सवाब भी मिलता है।
विज्ञापन

करही, सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, देवरियानासिर, उंचहराकला, सेहुड़ा, दानोकुइयां, तिनहरीमाफी, महदेव, टेमारहमत, दुधारा, दशावा, अगया, कोहरियावां, रक्साकला, बजहरा, दरियाबाद आदि गांव की जामा मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। सुबह से ही रोजेदार जुमा की नमाज अदा करने की तैयारी में जुटे रहे। नहा धोकर, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर और इत्र लगाकर तैयार रहे। जुमा की अजान होते ही मस्जिद में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed