{"_id":"65832b4b9842f85e1a089f36","slug":"jojgar-mela-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-7078-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 105 युवाओं काे मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 105 युवाओं काे मिली नौकरी
Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
कौशल प्रशिक्षण केंद्र भिटवा बाजार में आयोजित हुआ रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवा योजन के संयुक्त तत्वाधान में कौशल प्रशिक्षण केंद्र भिटवा बाजार परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 105 युवाओं को नौकरी मिली।
बुधवार को रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार कौशल प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने उनका मार्गदर्शन किया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी वेलस्पन इंडिया लिमिटेड, बजाज ऑटो स्पेयर पार्ट्स व एचआर इंटरवेंसंस प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाग किया। इसमें 293 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुल 105 प्रतिभागियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्र, जिला प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अख्तर, प्लेसमेंट प्रभारी राजेश कुमार व प्रशिक्षण केंद्र प्रबंधक इंद्रजीत कुमार, करुणा कांत मिश्रा, अजय मिश्रा, उदयराज यादव आदि मौजूद रहे।