फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Joint pain patients increase due to changing weather

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़े

Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Joint pain patients increase due to changing weather
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉ ​शिव ओंभू-संवाद
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या भी परेशान कर रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 60 से 70 मरीज इसी तरह के आ रहे है। इनमें भी कमर, घुटने और रीढ़ की हड्डी में दर्द के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। उन्हें कैल्शियम बढ़ाने और दर्द निवारक दवा के साथ मरहम भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। ही है। इनमें भी कमर, घुटने और रीढ़ की हड्डी में दर्द के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रहती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शिव ओंभू ने बताया कि बदलते मौसम में बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द होना आम बात है। मौसम में नमी बढ़ने से हड्डियां और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। इसी कारण गठिया (आर्थराइटिस) के मरीजों को अधिक परेशानी होती है। जोड़ों में दर्द के जिला अस्पताल में रोजाना जहां 20 से 30 मरीजों की संख्या थी वहीं अब 60 से 70 मरीज ऐसे हैं जो जोड़ों के दर्द से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल से उन्हें कैल्शियम बढ़ाने और दर्द निवारक दवा के साथ ही दर्द निवारक मरहम भी दी जाती है। डॉ. शिव ओंभू ने बताया कि देखा जाए तो मौसम के परिवर्तन होने से मरीज जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, जो अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं। उन्होंने लोगो से बचाव का तरीके अपनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed