फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jharap of police and people

पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प

Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
jharap of police and people
पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प
विज्ञापन

- विवाद की सूचना पर सोनाड़ी पहुंची थी पुलिस
- पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बृहस्पतिवार रात हैंसर बाजार के सोनाड़ी में एक मकान पर कब्जा के लिए दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों के साथ झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। वहीं, पुलिस ने 145 की कार्रवाई करते हुए मकान को जप्त कर रिपोर्ट एसडीएम को दी है।
रामजानकी मार्ग के बगल स्थित मकान के लिए चार माह से विवाद चल रहा है। सोनाड़ी निवासी जगरनाथ अग्रहरि का आरोप है कि उस मकान का निर्माण उनके द्वारा कराया गया और उसमें एसबीआई की शाखा पहले थी। उसके बाद बाइक एजेंसी खुली, फिर बाद में मकान को खाली करा दिया गया। मकान खाली होने के बाद गांव निवासी आशा देवी पत्नी राम सकल ने जबरन ताला लगा दिया। ताला खुलवाने के लिए कई बार अधिकारियों से फरियाद की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच आशा देवी ने जबरन मकान में रहना शुरू कर दिया। वह धीरे-धीरे कब्जा जमाने लगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली की आशा देवी खाली मकान में भी कब्जा कर रही है तो पुलिस को सूचना दी गई। दूसरी तरफ आशा देवी का आरोप है कि जिस जमीन पर मकान का निर्माण हुआ है, वह उनकी पुश्तैनी जमीन है। उस पर विपक्षियों ने जबरन कब्जा कर रखा था। जमीन आज भी आशा देवी के परिजनों के नाम से है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12:00 बजे पुलिस पहुंची और उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए सामान को बाहर फेंकने लगी। विरोध करने पर पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। जिसकी सूचना रात में ही एसपी को मोबाइल फोन से दी गई। इस संबंध में एसओ विनय पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस वहां गई थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पुलिस लौट आई। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। विवादित मकान को जप्त करने के लिए 145 की रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed