फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   JE hostage for not getting electricity.

15 दिन से बिजली नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेई को बंधक बनाया

Thu, 05 Dec 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
JE hostage for not getting electricity.
कटौती से भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, जेई को एक घंटे बनाया बंधक
विज्ञापन

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के हकीमपुर गांव में 15 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्र कोचरी पर हंगामा कर जेई को बंधक बना लिया। सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया और जेई को लोगों से मुक्त कराया।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पीएन सिंह ग्रामीणों के साथ बुधवार को विद्युत उपकेंद्र कोचरी पर पहुंच कर हकीमपुर गांव की विद्युत व्यवस्था बहाल करने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद भी जब विद्युत हकीमपुर गांव में बृहस्पतिवार को भी नही पहुंची तो दोपहर में पीएन सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे, जहां मौजूद जेई भानुप्रताप चौरसिया को दोपहर 12 बजे एक कमरे में बंद कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर एसओ रणधीर कुमार मिश्र दोपहर करीब एक बजे केंद्र पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। दूसरी तरफ जेई भानुप्रताप चौरसिया ने बंधक या कैद किए जाने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि हकीमपुर गांव में विद्युत तार की गड़बड़ी को दूर कर विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed