फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   JCB runs on cemetery land, land is flat

Sant Kabir Nagar News: कब्रिस्तान की जमीन पर चली जेसीबी, समतल की जमीन

Fri, 06 Sep 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on cemetery land, land is flat
- बुधवार को कब्रिस्तान की जमीन को प्रशासन ने कराया था खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रशासन ने कब्रिस्तान की जमीन पर बुधवार की रात में भी जेसीबी चलाया। पूरे परिसर में काे समतल किया गया। साथ ही सड़क किनारे नाला खोदवा दिया। प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा की दुकानदार भी सामान समेटते नजर आए।
नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल में कब्रिस्तान की जमीन है। इस जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। प्रशासन ने इस जमीन को खाली करने के लिए कब्जेदारों को नोटिस देकर 10 दिन का समय दिया था। इसके बाद दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया। एसडीएम शैलेश दुबे ने बुधवार को पुलिस फोर्स व नगर पालिका कर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया दिया।
विज्ञापन


हालांकि दुकानदार अपने सामानों को समेटने में लगे रहे लेकिन वह टीन शेड नहीं हटा पाए। इधर जेसीबी ने सभी दुकानों को ढहा दिया। देर रात जेसीबी लगाकर पूरे परिसर को समतल कराया। साथ ही परिसर के चारों तरफ नाला खोदवा दिया ताकि कोई अंदर न जा सके। इस संबंध में एसडीएम शैलेश दुबे ने बातया कि कब्जा हटवा दिया गया है। उच्चाधिकारियों का जैसा आदेश होगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed