{"_id":"660465e72fac70ba1c0bd9bf","slug":"jcb-and-tractor-trolley-caught-doing-illegal-mining-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111925-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अवैध खनन करती पकड़ी गई जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राॅली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अवैध खनन करती पकड़ी गई जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राॅली
Thu, 28 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
- नायब तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई
- महुली थाना क्षेत्र के झिगुरापार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तहसील के नायब तहसीलदार की टीम ने महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झिगुरापार में छापा मारा। इस दौरान बगैर परमिट के अवैध तरीके से खनन कर रहे जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर महुली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
नायब तहसीलदार धनघटा हरि राम यादव को बुधवार को सूचना मिली कि महुली क्षेत्र के झिगुरपार में बगैर अनुमति के अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर तहसील प्रशासन टीम ने छापा मारा। मौके पर जेसीबी से खनन कार्य होता मिला। टीम जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को महुली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान जेसीबी और टैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुट गई है।