फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   JCB and three dumpers doing illegal mining were handed over to the police.

Sant Kabir Nagar News: अवैध खनन कर रही जेसीबी और तीन डंपर पुलिस को सौंपे

Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
JCB and three dumpers doing illegal mining were handed over to the police.
धनघटा। महुली क्षेत्र के बारीडीहा-सुखीपुर सिवान में रविवार को तहसील प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर रहे तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आगे की कार्रवाई के लिए प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बगैर परमिट के अवैध तरीके से किसी तरह के खनन को रोकने के लिए सख्त हिदायत दिया है। लेकिन तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस की शह पर धड़ल्ले के साथ मिट्टी खनन काम चल रहा है। शिकायत का भी असर नही दिख पा रहा है। रविवार को एसडीएम धनघटा को बारीडीहा-सुखीपुर सिवान में अवैध तरीके से मिट्टी खनन होने की सूचना मिली। नायब तहसीलदार राजेश मिश्र और अन्य राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर मौके पर भेजकर कार्रवाई करने की बात कही। टीम की छापेमारी में सिवान में जेसीबी से मिट्टी खनन करते पाया गया। मौके पर तीन डंपर भी मिला। तहसील प्रशासन ने महुली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस थाने लेकर पहुंची। कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed