फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jan Arogya Mela: There was a long queue of patients suffering from skin fever

जन आरोग्य मेला : त्वचा-बुखार के मरीजों की लगी रही कतार

Sun, 14 Sep 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: There was a long queue of patients suffering from skin fever
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में मरीजों की जांच करते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें कोई खांसी तो कोई बुखार तो कोई हड्डी दर्द से पीड़ित होकर पहुंचा।
विज्ञापन

यहीं नही पैर दर्द, गैस, शुगर आदि के मरीज भी आए। मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने को कहा गया। इसके साथ ही 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 33 मरीज बुखार, 313 स्कीन से पीड़ित मिले तो 18 मरीजों में मलेरिया का लक्षण मिला। पांच मरीजों के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 92 मरीज देख गए। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द और उल्टी दस्त और गैस के मरीज आए थे। शुगर के मरीज भी रहे। जिन्हें दवा दी गई। इसके साथ ही कुछ मरीजों को बुखार की शिकायत थी। जिन्हें जांच कराने को कहा गया है। मरीज सुमन, चंद्रावती, शकरून्निशा ने बताया कि उनके पैर में दर्द और गैस और बुखार की समस्या है। जिसे दिखाने आए थे। दवा मिली है। इसके साथ ही तीन दिन बाद फिर बुलाया है।
विज्ञापन

इस शिविर में आठ लोगों के शुगर की जांच की गई। अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि 92 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है। इस दौरान डॉ. नरसिंह कुमार वर्मा आयुर्वेद, फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्रा, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी, स्टाफ नर्स सुष्मिता पांडेय, एलटी रजत चौबे, सपोर्ट स्टाफ रवि पांडेय, सपोर्ट स्टाफ जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर स्वास्थ्य मेला लगा। यहां पर कुल 40 मरीज देखे गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 40 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1470 मरीज देखे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed