{"_id":"67718f2ba61ea0747d0f71cd","slug":"jan-arogya-mela-some-have-skin-problems-and-some-suffer-from-fever-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126289-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेला : किसी को त्वचा की समस्या तो कोई बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेला : किसी को त्वचा की समस्या तो कोई बुखार से पीड़ित
Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीज का इल
संतकबीरनगर। जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कोई त्वचा की समस्या तो कोई बुखार से पीड़ित होकर पहुंचा। चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवा ली। इसके साथ ही कुछ मरीजों के ब्लड की जांच भी हुई। इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे।
शहर के कांशीराम उप स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं रही। मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली।
शिविर में खांसी, दाद, खुजली, बीपी और शुगर से पीड़ित मरीज भी आए थे। जिनके ब्लड की जांच कर दवा दी गई। जांच कराने आई संजना, विद्यावती, रमेश, बखेदू आदि ने बताया कि उन्हें बुखार और बीपी की समस्या है। जिसे दिखाने आए थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले में बुखार और खांसी से पीड़ित मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर आई बीना, महेश ने बताया कि उन्हें चार दिनों से खांसी आ रही है। दवा मिली है और पांच दिन बाद फिर बुलाया है। यहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।स