फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jan Arogya Mela: Patients Arrive with Complaints of Skin Ailments, Diabetes, Respiratory Issues, and Stomach Pain

जन आरोग्य मेला : त्वचा रोग, शुगर, सांस, पेट दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

Mon, 27 Apr 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Patients Arrive with Complaints of Skin Ailments, Diabetes, Respiratory Issues, and Stomach Pain
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोसयाबाजार में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद - फोटो : संगठन
संतकबीरनगर। जिले के 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा, सांस, शुगर, पेट दर्द, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। मेला में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेला में कुल 1165 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 75, उदर रोग के 114, शुगर के 117, त्वचा रोग के 204 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई विमला देवी, प्रभावती आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 75 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 75 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 46 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0

मगहर में 62 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को चिकित्साधिकारी डाॅ. अबु सूफियान खान की देख रेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अबु सुफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 62 मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई है। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।ऐसे में सावधानी की आवश्यकता है। 10 बजे के बाद तेज धूप के बीच लू चल रही है, ऐसे में बाहर निकलने से बचें। स्वच्छ व साफ पानी का सेवन करते रहें। इस दौरान लैब टेक्नीशियन शिवनन्दन, शालिनी पांडेय, आशा यादव, ललिता, नमिता, रजनी साव, हरिकेश, आनन्द कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed