फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jam in Mehndawal due to encroachment, people remained troubled

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से मेंहदावल में लगा जाम, परेशान रहे लोग

Wed, 13 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jam in Mehndawal due to encroachment, people remained troubled
- आए दिन लग रहा जाम, अतिक्रमण के चलते समस्या झेल रहे लोग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में अतिक्रमण के चलते मंगलवार को जाम लग गया। जिससे लोग परेशान रहे। करीब आंधे घंटे तक चौक बाजार पूरी तरह से जाम रहा। किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने जाम को समाप्त कराया।
मेंहदावल नगर पंचायत में अतिक्रमण का बोलबाला है। नगर क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जारी प्रारुप में स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं कि नगर पंचायत की नाली से पांच फीट हटकर निर्माण कार्य कराए जाए। उसके बाद भी नगर क्षेत्र में लोगों ने नालियों पर पक्का निर्माण कर कब्जा जमा रखा है। जिसके कारण सड़क सिकुड़ गई है। इसका नतीजा यह है कि नगर क्षेत्र में आए दिन सड़क जाम की समस्या राहगीरों को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर के अंजाहिया बाजार, चौक बाजार, लोहा मंडी, ठाकुरद्वारा, नगर वाली रोड, नायक टोला ऐसे स्थान हैं जहां अतिक्रमण का बोलबाला है और आए दिन लोग सड़क जाम की समस्या से गुजरते हैं। मंगलवार को चौक बाजार में करीब आधे घंटे सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। वहीं, उत्तर पट्टी जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या से लोग परेशान हुए। कस्बा निवासी हरि श्याम, अंगद कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रहरी आदि का कहना है कि नगर में बढ़ता अतिक्रमण राहगीरों के लिए समस्या बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017-18 के बाद इस नगर पंचायत में अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चला। प्रशासन अगर इसी कदर उदासीन बना रहेगा तो आने वाले समय में नगर की सड़कों पर इस कदर अतिक्रमण का बोलबाला हो जाएगा की सड़क गली के रूप में तब्दील हो जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए तहसील प्रशासन से वार्ता कर इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed