{"_id":"6983a376f00012830c0b2032","slug":"jalabhishek-was-performed-for-the-renovation-of-the-temple-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145512-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हुआ जलाभिषेक
Thu, 05 Feb 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। क्षेत्र के शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पांच दिवसीय अनुष्ठान चल रहा है। बुधवार को शिवजी का जलाभिषेक किया गया।
रोसयाबाजार में पांच दिनों तक चलने वाले शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विद्वान आचार्यों के मत के अनुसार चल रहा है। जिसमें यज्ञाचार्य मुरलीधर द्विवेदी की अगुवाई में आचार्यों द्वारा शिवलिंग समेत पांचों मूर्तियों को आंख पर पट्टी बांधकर एक बड़े पात्र में पवित्र जल भरकर उसमें डुबोकर ऊपर से कपड़े से ढक कर बांध दिया गया। इसके बाद उन मूर्तियों को निकाल कर अन्न (गेहूं,चावल,चना और फल) में रखा गया। फिर आचार्यों के कहने पर महा स्नान के लिए पवित्र नदियों से लाए गए 108 घड़ों के जल से स्नान कराया गया। इस मौके पर राम सहाय, धर्मवीर, राहुल अग्रहरि, सुनील कुमार, बबलू, प्रहलाद, रामवृक्ष, सत्यनारायण, जितेंद्र कुमार, भीष्म पितामह, डीयन पांडेय आदि मौजूद रहे।