फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jahaan chaaha, vaheen vaahan khada kar savaaree baithaate hain chaalak

जहां चाहा, वहीं वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं चालक

Wed, 13 Jul 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
jahaan chaaha, vaheen vaahan khada kar savaaree baithaate hain chaalak
मेंहदावल बाईपास के पास सड़क पर जीप खड़ा कर सवारी बैठाते चालक। - फोटो : KHALILABAD
जहां चाहा, वहीं वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं चालक
विज्ञापन

शहर में टैक्सी स्टैंड के लिए जगह तय, फिर भी मनमानी करने पर उतारू
आए दिन लगता है जाम, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में सात स्थानों पर वाहन खड़ा करने के लिए जगह तय है। इसके बावजूद कुछ दिनों से चालक जहां चाहा, वहीं वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इससे अक्सर जाम लग रहा है। जिम्मेदार भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए टैक्सी स्टैंड के लिए सात स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें धनघटा की ओर जाने वाले यात्रियों को विधियानी मोड़, मेंहदावल की ओर जाने वाली टैक्सियों के लिए मेंहदावल बाईपास से 200 मीटर आगे, गोरखपुर व बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बाईपास चौराहे से आगे, पचपोखरी के लिए बंजरिया आदि स्थल चिह्नित हैं, लेकिन अधिकांश टैक्सी चालक नियमों की अनदेखी कर जगह-जगह वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। इससे शहर में मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक आदि स्थानों पर आए दिन जाम लग रहा है। कुछ टैक्सी चालक सवारियों को बैठाने में मनमानी भी करते हैं। इतना ही नहीं, सवारियों को बैठाने के चक्कर में चालक टैक्सी को सड़क पर कहीं से भी घुमा देते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

...
शहर में प्रतिदिन आते हैं 15 से 20 हजार लोग
शहर में प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोगों का आवागमन होता है। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए शहर में वाहन पार्किंग की सुविधा देने का दायित्व नगर पलिका का है, लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं होने से दिक्कत हो रही है। वाहन चालक जहां जगह खाली पाते हैं, वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं। यही हाल जीप, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों का है। शहर के मधु कुंज तिराहा, मुखलिसपुर पेट्रोल पंप के पास, गोला बाजार, बरदहिया बाजार आदि जगहों पर जाम की समस्या अधिक रहती है। बरदहिया बाजार में शनिवार देर शाम से सोमवार दोपहर तक जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
निर्धारित टैक्सी स्टैंड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर यदि कोई वाहन चालक सवारी भरते हुए पकड़ा जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
बृजेश यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed