{"_id":"5e3da9478ebc3ee5b802df32","slug":"jaddon-me-kame44-khalilabad-news-gkp3401944163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में कमी, मगर मरने वालों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में कमी, मगर मरने वालों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बढ़ते हादसों को थामने के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के साथ वाहनों के चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई भले ही की जा रही है, लेकिन हादसे थम नहीं रहे हैं। पिछले तीन वर्षो के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे कि हादसों की संख्या घटी जरूर है, लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। वैसे हादसों की जो प्रमुख वजह बताई जा रही है, उसमें ओवर स्पीड, तीन से अधिक संख्या में बाइक पर सफर करने और हाईवे किनारे ट्रकों के खड़ा करने से हादसे हो रहे हैं।
पुलिस विभाग नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाता है और सड़क से लेकर स्कूल, कॉलेजों तक में कार्यक्रमों के माध्यम से हादसों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करता है। जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसमें भी लोगों को हादसों से बचने के प्रति सचेत किया गया है। सिर्फ एक जनवरी से 27 के बीच पुलिस ने 2037 वाहनों का ई-चालान किया। इसमें कुल 2250700 रुपये का जुर्माना किया। इधर तीन वर्षों में हुए हादसों के आंकड़ों को देखें तो वर्ष-2017 में 243 दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें 147 लोग घायल हो गए थे और 136 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष-2018 में 243 घटनाएं हुईं। इसमें 175 लोग घायल हुए थे और 128 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष-2019 में 233 दुर्घटनाएं हुई। इसमें 131 लोग घायल हुए और 169 लोगों की जान चली गई।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि यह सच है कि दुर्घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ी है। हाईवे पर कट तो बंद कर दिए हैं और सोलर लिंकर लाइट की व्यवस्था हुई है। खतरनाक जगहों पर संकेतक भी एचएचआई की ओर से लगवाए गए हैं। अधिकांश हादसों की जो वजह सामने आई है, उसमें ओवर स्पीड ही रहा है। जहां तक रहा सवाल हाईवे किनारे खड़े ट्रकों का तो उसके लिए हाईवे के किनारे संचालित मगहर, कांटे पुलिस चौकी के साथ कोतवाली और यातायात पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अनाधिकृत ढंग से हाईवे किनारे खडे़ मिलने वाले वाहनों को तत्काल हटवाएं और कार्रवाई भी करें। इससे हादसे होने की गुंजाइश न रहे। वैसे बचाव के लिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
कई घटनाएं ऐसी हुईं जिसे देख कर दहल गए थे लोग
जिले की सीमा में मगहर से बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र तक करीब 26 किलोमीटर से अधिक दूरी तक गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग है। इसमें सड़क के किनारे अनाधिकृत ढंग से ट्रकों को खड़ा कर दिए जाने से भी हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसे देख कर लोग दहल उठे थे। सोनी होटल के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में 30 अक्तूबर को एक प्राइवेट बस घुस गई थी। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। पांच से अधिक लोग घायल हो गए थे। मगहर के पास खड़े ट्रक में डीसीएम के टकरा जाने से चालक और खलासी की भी मौत हो गई थी। दो वर्ष पहले गोरखनाथ अस्पताल की एंबुलेंस मरीज और उनके परिजनों लेकर लखनऊ जा रही थी और चुरेब ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक से टकराई गई थी, जिसमें देवरिया और गोरखपुर के कुल नौ लोगों की मौत हो गई थी। आठ नवंबर को धनघटा क्षेत्र में हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हुई थी। इसमें यह बात सामने आई थी कि एक ही बाइक पर मां-बेटे समेत पांच लोग सवार थे। तीन अन्य घायल हो गए थे। सात अक्तूबर को धनघटा क्षेत्र के मडपौना पंप के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हो गए थे। यहां भी यह बात सामने आई कि एक ही बाइक पर पांच लोग सवार थे। यह हादसे इस ओर संकेत कर रहे है कि नियमों के उल्लंघन की वजह से से भी घटनाएं घटित हो रही है।